प्रशिक्षण 23 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक दिया जाएगा। पंचायत चुनाव में तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने मतदान कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है। मेले के साथ चुनाव के चलते प्रशासन ने पहले से ही यह व्यवस्था शुरु कर दी है।
छुट्टियों के दौरान ही चार चरणों में कराए जाने वाले मतदान के लिए ड्यूटियां भी चरणवार लगा दी गई। विकासभवन में काउंटर लगाकर विभागों को ड्यूटी वितरित कर दी गई। मतदानकार्मिकों साकेत महाविद्यालय में होगी। इसके लिए 22 कमरों की व्यवस्था की गई है।
22 प्रशिक्षक कार्मिकों को दो पालियों में 10 से बारह और दो से चार बजे के बीच प्रशिक्षण देंगे। यहां कार्मिकों की उपस्थिति की व्यवस्था की जा रही है। जिससे अनुपस्थिति रहने वाले कार्मिकों को चिह्नित किया जा सके। प्रशिक्षण 23 नवंबर से शुरू करके 26 नवंबर को समाप्त कर दिया जाएगा।
पहले चरण के लिए 28 नवंबर को जिले के तीन विकासखंडों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। अपर प्रभारी मतदान कार्मिक विभाग व डीडीओ अभिराम त्रिेवेदी ने बताया कि मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रशिक्षण 23 से 26 नवंबर तक दो पालियों में दिया जाएगा।