रुदौली में सदस्य पद के 45 व मवई में सदस्य पद के 12 नामांकन अपूर्ण मिलने पर निरस्त कर दिए गए। रुदौली में सदस्य पद के लिए दाखिल हुए 1247 नामांकन पाों में 45 खारिज हो गए। अब 1202 उम्मीदवार मैदान में हैं। मवई में दाखिल नामांकन 723 में 12 खारिज होने के बाद 711 उम्मीदवार बचे हैं।
न्याय पंचायतों के एआरओ ने अधूरी कागजी प्रक्त्रिस्या को रविवार तक पूरा करने की हिदायत देते हुए कहा गया था कि उसके अभाव में नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। रविवार देर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच हुई।
मवई के आरओ राजमंगल चौधरी व मवई के आरओ टीपी चौधरी के मुताबिक रविवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई। सोमवार को तीन बजे तक पर्चा वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव निशान वितरित किया जाएगा।