फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीरगंज पंचायती शिवमंदिर में आगजनी

Wed, 01 Jul 2015 11:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डाग व फिंगर प्रिंट दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। दस्तों के साथ पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


हैदरंगज से वजीरगंज मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक पंचायती सिद्धेश्वर महादेव मंदिर है। पूजा-पाठ का जिम्मा मोहल्ले के ही रहने वाले रामायन देव वर्मा देखते हैं।

इधर बीच मंदिर के सामने बरामदे का निर्माण कराया जा रहा है। पुजारी रामायन देव ने बताया कि मंगलवार रात रोज की भांति पूजा-पाठ के बाद मंदिर में ताला बंद किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह पूजन-अर्चन के लिए पहुंचा तो ताला बंद मिला। हालांकि मंदिर के भीतर बिछी कालीन, चटाई तथा दरवाजे का हिस्सा जला हुआ था। परिसर में मिट्टी का तेल इधर-उधर बिखरा था और मिट्टी तेल समेत प्लास्टिक की बोतल भीतर पड़ी थी।

प्रकरण की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गये और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड तथा फिंगर फिंट एक्सपर्ट दस्ते से धार्मिक स्थल की जांच-पड़ताल कराई है। मौके से प्लास्टिक की बोतल आदि कब्जे में ली है।

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिकायत उनके समेत मोहल्ले के आनंद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, श्यामाचरन, शिवशंकर, सभासद मो. सलीम, एमएस हसन, श्याम बिहारी गुप्ता, राज, नईम, सुख सागर आदि के हस्ताक्षर के साथ नगर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के साथ दस्तों ने मौका-मुआयना किया है।

मोहल्ला निवासी शख्स की ओर से मंदिर के बगल स्थित जमीन को बंधक रखकर सेंट्रल बैंक से लोन लिया गया था। बैंक मंदिर के सामने स्थित जमीन पर अपना मालिकाना हक बताता है। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें