फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला का दर्शन करना जीवन का परम सौभाग्य

Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री श्रेया शुक्ला शुक्रवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद कहा कि यह उनके जीवन का परम सौभाग्य है। अयोध्या आने की इच्छा आखिरकार पूरी हुई। यहां की धार्मिकता बहुत ही प्रभावित करती है।
विज्ञापन


उन्होंने हनुमानगढ़ी व कनक भवन में भी माथा टेका। मां सरयू के प्रति भी अपनी श्रद्धा अर्पित की। वह रामनगरी की प्राचीन पीठ बावन मंदिर भी गईं और महंत वैदेही वल्लभ शरण से आशीर्वाद लिया। यहां वे एक अनुष्ठान में भी शामिल हुईं।

श्रेया शुक्ला सुशांत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म न्याय-द जस्टिस सहित कई फिल्म व धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। वे कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मिस इंडिया रनर अप भी रही हैं। इस दौरान उनके पिता नवीन शुक्ला, स्वदेश, आचार्य ब्रह्मजीत भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वह झांसी की रहने वाली हैं। पिता नवीन शुक्ला रेलवे में इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें