फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर नेपाली युवक की ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। नेपाली युवक को बच्चा चोर समझकर मंगलवार रात ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर एक पेड़ से बांध दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से उसे छुड़ाया। युवक अर्द्धविक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मवई थाना से लगभग दो किमी पूरब दुर्गी का पूरवा मजरे सिपहिया कोटवा गांव में मंगलवार रात रामराज का पुत्र (12) अपने खेत में सांड़ हांकने गया था, उसी समय एक संदिग्ध युवक ने बालक को अपने पास बुलाया।
इस पर बालक वहां से भागने की कोशिश करने लगा। बालक के भागने पर संदिग्ध युवक ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर गांव वालों ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
गांव के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे पेड़ में बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर उप निरीक्षक अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और उसको अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया। मवई थाना के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि युवक अर्द्धविक्षिप्त नेपाली लग रहा है, जो कुछ भी बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें