फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ के पहले दिन 230 ग्राम पंचायतों में बन गई गांव की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शपथ के पहले दिन शुक्रवार को जिले के 230 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार बन गई। शेष रह गईं पंचायतों में आज (शनिवार) को भी शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले की 794 में से 441 गांव में सदस्य संख्या दो तिहाई होने पर शपथ ग्रहण कराई गई। शेष रह गई 353 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी करने के लिए उप चुनाव कराए गए।
अब इन ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण कराकर गांव की सरकार बनाई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल 230 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

अन्य ग्राम पंचायतों में शनिवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। तारुन, बीकापुर सहित कुछ ब्लॉकों में सभी ग्राम पंचायतें गठित हो गई है। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभाकक्ष में नवनिर्वाचित 63 ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
एडीओ पंचायत अंशु सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद 97 ग्राम पंचायतों में से शुक्रवार को 63 ग्राम प्रधानों को तहसील दार पवन कुमार गुप्ता ने कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को 44 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण की। खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधानों को सत्य निष्ठा से कार्य करने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें