शाहगंज। तहसील बीकापुर में भू-स्वामित्व योजना घरौनी के तहत शुक्रवार को दो ग्राम सभा में ड्रोन से सर्वे किया गया। ग्रामसभा सराय भनोली एवं बड़गोड़ा शामिल है। दोनों ग्राम सभा के ग्राम प्रधान एवं राजस्व विभाग से कई लेखपाल मौजूद थे।
हल्का लेखपाल राहुल वर्मा ने बताया कि सरकार से चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम सभा आबादी में बने मकानों का सर्वे ड्रोन से किया जा रहा है। संपत्तियों के सत्यापन के बाद संयुक्त मालिकाना हक मकान में रहने वाले मालिक का होगा।
दोनों ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अहमद अली और सोनू सिंह मौके पर मौजूद रहे। साथ में राजस्व विभाग से हल्का लेखपाल राहुल वर्मा, दिनेश मिश्रा, सुरेश शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।