फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कैमरे की नजर में होगी मतगणना

Fri, 30 Oct 2015 10:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अब मतगणना में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतगणना वीडियो कैमरों की नजर में कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


डेढ़ सौ से ज्यादा कैमरों की व्यवस्था प्रशासन के स्तर पर की जा रही है। मतगणना स्थल के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे।

जिले में 43 जिला पंचायत सदस्य सीटों समेत बीडीसी की 1078 सीटों की मतगणना ब्लॉकवार बनाए गए गणना स्थलों पर कराए जाने की तैयारी तेज कर दी गई है।

प्रशासन ने तैयारियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। व्यवस्थाएं अपडेट की जा रही हैं। मतगणना मे पारदर्शिता के मद्देनजर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे।

जिले के सभी 11 मतगणना स्थलों पर न्याय पंचायत वार कराई जा रही मतगणना के लिए प्रत्येक कक्ष के अंदर एक वीडियो कैमरा लगाया जाएगा।

इसके साथ ही एक कैमरा बाहर की ओर लगाया जाएगा। जिले में लगभग डेढ़ सौ कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। एडीएम जयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में एक वीडियो कैमरा लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें