फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वैन पलटी, दो की मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर के निकट हाईवे पर रविवार को मुर्गियों से भरी एक वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में वैन चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, वैन में भरी कई दर्जन मुर्गियां मौके पर मर गईं और जो बचीं उसे ग्रामीण उठा ले गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर लखनऊ की ओर से आ रही मुर्गियों से भरी एक वैन तहसीनपुर के निकट अनियंत्रित हो डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची रौनाही थाना पुलिस ने घायल वैन चालक वली मोहम्मद व खलासी इब्राहिम निवासी नवतरा डफल पुरवा मनकापुर जिला गोंडा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। घटना स्थल पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


वैन में बंद कई दर्जन मुर्गियों की भी दुर्घटना में मौत हो गई और जो बचीं थीं उन्हें ग्रामीण उठा ले गए। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में दोनों घायलों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें