फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया को लेकर मचा हाहाकार, सहकारी समितियों पर नहीं है यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर (अयोध्या)। रुदौली क्षेत्र में धान के रोपाई के बाद यूरिया छिड़काव के लिए किसान साधन सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। समितियों पर यूरिया नदारद है। रुदौली ब्लाक अंतर्गत दस साधन सहकारी समिति हैं। समिति हसनामऊ का भवन जर्जर होने से महीनों से बंद है। क्षेत्र की हयात नगर, वजीरगंज, अमराईगांव, कोलवा, ऐहार, रौजागांव, भेलसर, शाहपुर सहित सभी समितियों पर यूरिया पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। यही हाल मवई क्षेत्र का भी है। यूरिया न होने की वजह से अन्नदाताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

धान की फसल में डालने के लिए किसानों को यूरिया की सख्त जरूरत है। यूरिया के लिए किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। समितियों की हालत देख किसान विवश होकर बाजारों से महंगे दाम पर यूरिया खरीद रहे हैं। समितियों पर यूरिया न होने का फायदा बाजारों में यूरिया दुकानदार ऊंचे दाम पर बेचकर उठा रहे हैं।
समिति पर 266.50 रुपए में मिलने वाली यूरिया खाद भेलसर, शुजागंज, पटरंगा, मवई, नेवरा, उमापुर, बाबाबाजार, सैदपुर, लोहटी, बिगिनियापुल, भक्तनगर, आजादनगर, रौजागांव, जरायलकला आदि स्थानों पर 350 से 375 रुपए प्रति बोरी तक खुलेआम बिक रही है।
विज्ञापन

ग्राम देवकली पुरवा निवासी किसान मालिकराम कहते हैं कि खाद न मिलने से किसानों की फसल ख़राब हो रही हैं। इस सरकार में समय पर जब खेतों में यूरिया की आवश्यकता है तब नहीं मिल रही है। भेलसर निवासी इमरान कहते हैं कि धान के पौधों की अच्छी पैदावार के लिए यूरिया का खेतों में डालना आवश्यक है, पर यूरिया समितियों से नदारद होने से किसानों में रोष देखा जा रहा है।
ग्राम पस्तामाफी निवासी रामनरेश, भुआल सिंह, परवेज, राजेंद्र प्रसाद आदि किसानों का मानना है कि जिले पर यूरिया का भंडारण मौजूद है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण समितियों पर खाद का टोटा बना हुआ है। यदि समय से यूरिया समितियों पर नहीं पहुंचाया गया तो किसान यूरिया से वंचित रह जाएंगे। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों की फसल को लेकर होगी और धान की फसल प्रभावित होगी।
किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समितियों पर शीघ्र यूरिया उपलब्ध कराने के लिए मांग की है। एडीओ कोआपरेटिव ब्लाक रुदौली जयचंद वर्मा ने बताया कि सभी समितियों के लिए जिला मुख्यालय पर 165 टन यूरिया की डिमांड भेजी गई है। जिले पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ट्रांसपोर्टिंग की व्यवस्था लचर होने से यूरिया की किल्लत हुई है। जल्द ही सभी समितियों पर यूरिया उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें