फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

194 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड के एग्जाम आज से

Wed, 15 Mar 2017 10:23 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बुधवार को जीजीआईसी में नेम स्लिप लगातीं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के 194 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से यूपी बोर्ड के एग्जाम शुरू होंगे, जिसमें प्रथम पाली में हाईस्कूल का हिंदी और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र का पेपर होगा। प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात से पौने ग्यारह बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न दो से सवा पांच बजे तक परीक्षा होगी। इस बार 95 हजार 545 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 194 परीक्षा केंद्रों में से तीन केंद्र अति संवेदनशील और 42 केंद्र संवेदनशील के रूप में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में इस बार भी नकल रोकना चुनौती होगी। परीक्षा की शुचिता को लेकर तैयारियां अभी अधूरी ही दिख रही हैं। यहां दागी स्कूलों को केंद्र बनाए जाने के साथ नकल को बेहद परदेदारी में सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया जाता है।

नकल माफिया पर अंकुश लगाने की जो भी कोशिशें पिछले वर्ष हुईं, वह नाकाम साबित हुई। इस बार हाल यह है कि सचल दस्ते का गठन तो कर दिया गया लेकिन छापेमारी के लिए वाहन तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। 
विज्ञापन


अति संवेदनशील केंद्रों में शिवकली देवी इंटर कॉलेज सुबटहा, सुभाष इंटर कॉलेज बड़ागांव और आशा देवी बालिका इंटर कॉलेज पिठला है। सुबटहा में अंजनी कुमार सिंह, बड़ागाव में अरुण कुमार तथा पिठला में डॉ. हीरालाल को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है।

इसके अलावा जिले में सात जोनल और 49 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। नकल रोकने के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं लेकिन ये सिर्फ कहने को उड़ाका दल है। इनके वाहनों का इंतजाम फिलहाल बुधवार तक नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें