फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मकानों में लगी आग, हजारों का नुकसान

Wed, 15 Mar 2017 10:18 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
लोहानी में जलकर राख हुआ सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार मकान जल गए जिसमें हजारों का सामान राख हो गया।  हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित गौहानी खुर्द गांव में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से उमापति वर्मा के छप्परनुमा में आग लग गई जिसमें पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन के जेई आदित्य कुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिली है कि तार के आपस में टकराने से हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे लेखपाल बृजेश सिंह ने रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंपे जाने की बात बताई।  

वहीं मवई थाना क्षेत्र के सेवढारा गांव में मंगलवार की रात चूल्हे की चिंगारी से उड़ी आग से राम कैलाश यादव के छप्परनुमा मकान में आग लग गई। जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद भी अग्निशमन दल मौके पर नहीं पहुंचा डायल-100 ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की आग बुझाने में मदद की। हल्का लेखपाल सौरभ सिंह ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की गई है। तहसीलदार ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है।

उधर मंगलवार की रात करीब नौ बजे मिल्कीपुर तहसील के ग्राम परसपुर सथरा निवासी कमलेश सिंह के मकान में आग लगने से सारा सामान राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के परिवारीजन ने बताया कि आग की चपेट में आने से अनाज, कपड़ा, बेड सहित पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजे बगल के गांव पलिया लोहानी के मजरे सिंकिया निवासी बद्री प्रसाद यादव के छप्पर में भी आग लग गई। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी ने बताया कि हैरिंग्टनगंज पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दी गई है। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें