फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, सीसीटीवी से हुई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्यवस्था के बीच शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, सीसीटीवी से हुई निगरानी
विज्ञापन

कई कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे, लिपिकों के सहारे हुई परीक्षा
फोटो नंबर-44, 45, 17 से 20
अयोध्या। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा मंगलवार को अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर कई कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे तो लिपिकों के सहारे परीक्षा कराई गई। कक्ष निरीक्षकों के ड्यूटी आवंटन में भी खामी दिखी। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से की गई। वित्त विहीन विद्यालयों के कई शिक्षकों ने भी परीक्षा के लिए अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने निर्देश जारी किया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही।
जाना बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कक्ष निरीक्षक के लिए प्राथमिक अध्यापकों की कमी दिखाई दी। क्षेत्र के एसए इंटर कॉलेज खपराडीह के केंद्र व्यवस्थापक व विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्तर के 10 में से चार कक्ष निरीक्षण ही उपस्थित रहे। सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज हैदरगंज केंद्र व्यवस्थापक इंद्रजीत यादव ने बताया कि कक्ष निरीक्षक के लिए 16 में से 8 प्राथमिक शिक्षक ही पहुंचे।
विज्ञापन

खंडासा प्रतिनिधि के मुताबिक अव्यवस्था के बीच मंगलवार को हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा निपटी। विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय के अध्यापक, लिपिक और चपरासी के सहारे परीक्षा हुई। जहां 40 छात्र पर दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती होनी थी, एक अध्यापक से ड्यूटी कराई गई। परिषदीय विद्यालयों से बोर्ड परीक्षा के लिए एक भी अध्यापक खंड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज से रिलीव नहीं किए गए, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से बीएसए को पत्र भेजकर हर परीक्षा केंद्र पर 16-16 अध्यापक की ड्यूटी लगाई गई है। शिवपुरी इंटर कॉलेज, जय अबला जगजीवन इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय विद्या पीठ इंटर कॉलेज, राम चरन इंटर कॉलेज, राम जानकी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक से बात की गई तो बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को अध्यापक के लिए मांग पत्र भेजा गया है लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक भी अध्यापक रिलीव नहीं किए गए। विद्यालय के अध्यापक और लिपिक के सहारे परीक्षा संपन्न करा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद मिला।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक पहले दिन कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। कॉलेज के लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों में अति संवेदनशील घोषित आरडी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया परिषदीय विद्यालयों से कक्ष निरीक्षण के लिए चार अध्यापकों को आना था एक भी अध्यापक समय पर नहीं पहुंचा। लिपिक से निरीक्षण कराना पड़ा।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक की कमी के चलते केंद्र व्यवस्थापकों को कठिनाइयों हुई। किसी तरह परीक्षा कराई गई प्रथम पाली में हाई स्कूल के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली के केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि 311 छात्र नामांकित थे। जिनमें 18 छात्र अनुपस्थित रहे। केदारनाथ शुक्ला इंटर कॉलेज अगरवा में 233 नामांकित छात्रों में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मनीराम इंटर कॉलेज मजनाई में 335 नामांकित परीक्षार्थियों में 20 अनुपस्थित रहे। आजाद इंटर कॉलेज पलिया जगमोहन सिंह में 21 ने परीक्षा छोड़ी। महाराजी इंटर कॉलेज अघियारी में 424 नामांकित छात्रों में 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बलदेव विद्यापीठ इंटर कॉलेज सेवरा केंद्र व्यवस्थापक संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। लेकिन परीक्षा केंद्रों पर लगे कक्ष निरीक्षक के तौर पर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ड्यूटी करने बहुत कम आए।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की नजर में बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। प्रशिक्षु आईएएस उप जिलाधिकारी जयेंद्र कुमार व सीओ वीरेंद्र विक्रम ने द्वितीय पाली की परीक्षा में राज माधव श्री इंटर कॉलेज जलालपुर माफी, भारती इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदासपुर मझौली सहित आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इनसेट...
-एडेड स्कूलों के जिन शिक्षकों ने परीक्षा केंद्रों पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों के लिए प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। यदि यह शिक्षक शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरबीएस चौहान, डीआईओएस
कोट
परिषदीय परीक्षा के बाद ही कक्ष निरीक्षक बन सकते
खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया बुधवार को होने वाली अपनी परिषदीय परीक्षा के बाद ही कक्ष निरीक्षण में लगाए गए अध्यापकों को मुक्त किया जा सकता है। बोर्ड की परीक्षा अवधि में शिक्षकों का प्रशिक्षण भी होना है। 25 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालय के ही शिक्षक भाग लेंगे। इसलिए मांग के हिसाब से परिषदीय अध्यापकों को कक्ष निरीक्षण के लिए भेज पाना संभव ही नहीं है।
.....
मंडल में 13 हजार ने छोड़ी परीक्षा, एक नकलची पकड़ा
अयोध्या। बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को प्रथम पाली में हाई स्कूल की हिंदी/प्रारंभिक हिंदी और द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी/सामान्य हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान अंबेडकरनगर के अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर परीक्षा केन्द्र पर कक्ष निरीक्षक ने हाई स्कूल का संस्थागत परीक्षार्थी (बालक) अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान ही संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने सचल दल के साथ अयोध्या के राज माधव इंटर कालेज बीकापुर, टींएनइण्टर कालेज भरहूखाता चौरे बाजार और सुलतानपुर के जनता इंटर कॉलेज कूरेभार, रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज, केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामकली बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित जनपदीय कंट्रोल रूम और द्वितीय पाली में श्रीसिंहराय इंटर कॉलेज, भाले सुलतानपुर हलियापुर, जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज परीक्षा केन्द्र व जनपदीय कंट्रोल रूम, एंग्लो हिंदुस्तानी इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, जगन्नाथ बक्स इंटर कॉलेज अलीनगर, स्व. बीएन सिंह इका थौरी और अयोध्या के राष्ट्रीय विद्यापीठ इका. पिठला परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंडलीय कंट्रोल रूम प्रेस सेल प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल के मुताबिक हाई स्कूल के अनिवार्य विषय हिंदी की परीक्षा से अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या अयोध्या मंडल में 13 हजार 189 रही। इसमें सर्वाधिक अनुपस्थिति जनपद अयोध्या में 3177, अंबेडकरनगर में 3017, सुलतानपुर में 2939, बाराबंकी में 2405 और अमेठी में सबसे कम 1651 रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें