फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर दलसराय चौराहे के पास रविवार भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। थाना मवई क्षेत्र के बठऔली कुर्मियान निवासी महेश कुमार (32) पुत्र सहजराम रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बालू लादकर घर जा रहा था।
विज्ञापन

दलसरांय चौराहे स्थित ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल अयोध्या भेजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई हरिकेश यादव ने बताया कि हादसा करने वाला वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें