अयोध्या। लक्ष्मणघाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत घाट के पास सरयू नदी में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शव की शिनाख्त कराए जाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोई तहरीर भी नहीं प्राप्त हुई है।