फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलमबंद हड़ताल पर रहे अविवि कर्मी

Thu, 21 Jan 2016 12:06 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रहे। जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन का कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद व संघ ने इसके पूर्व तीन दिनों तक बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित को लेकर हीलाहवाली कर रही है।

समस्याओं के निराकरण के लिए कोई पहल नहीं शुरू की गई। कार्य बहिष्कार कर रहे विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं, लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


अभी तक न तो वार्ता की पहल हुई और न ही कोई आश्वासन दिया गया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति, मानदेय, वेतन विसंगति, बजट में बढ़ोत्तरी व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विदाई आदि मांगों को लेकर सरकार के साथ विवि प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।

कलम बंद हड़ताल से उत्साहित कर्मचारी नेता डा. वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि सरकार ने मांगों के निस्तारण के लिए कोई निर्णय न लिया तो तय कार्यक्रम के मुताबिक कर्मचारी दो फरवरी को सांकेतिक हड़ताल करेंगे।

फिर भी समस्याओं का निराकरण न हुआ तो प्रांतीय महासंघ के निर्देश पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार में अवध बिहारी श्रीवास्तव, लाल बाबू सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, सैय्यद हम्माद अकबर नकवी, रमेश प्रसाद, अरुण सिंह, संजय सिंह, रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें