फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की स्कूली अंडर 17 वॉलीबॉल टीम घोषित

Thu, 03 Dec 2015 11:48 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयोजन में राष्ट्रीय स्कूली वॉलीबॉल बालक/बालिका प्रतियोगिता 16 से 20 दिसंबर तक इलाहाबाद में आयोजित होगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए प्रदेश की स्कूली अंडर-17 वॉलीबॉल टीम घोषित कर दी गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य केके गुप्त ने बताया कि प्रदेश टीम का चयन फैजाबाद में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में हुआ था। टीम 14 दिसंबर को इलाहाबाद रवाना होगी।
विज्ञापन


प्रदेश की वॉलीबॉल अंडर 17 टीम में अभिषेक कुमार सिंह, अजीत सिंह एसआर इं.कॉ. करछना इलाहाबाद, परवेज आलम ग्रा. वि. इं.कॉ. मैनहाकला प्रतापगढ़, जीशान, रामकुमार, गौरव राठी आदर्श बजरंग इं.कॉ. बांदा, राजीव, कौशल किशोर राजपूत केएस इं.कॉ. रिहौरी कटरा आगरा, लवीस मलिक बीआरडी इं.कॉ. देवरिया, अंकुर, विवेक, संदीप, एमएलएमएल विद्या मंदिर, फैजाबाद का चयन किया गया है। वहीं, बालिका वर्ग में निशि सिंह, अंकिता वर्मा, प्रियंका पाल, खुशबू गुप्ता, मधुलिका, तनू मिश्रा बीबीएस स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, रितिका यादव जगत तारन कन्या इं.कॉ. इलाहाबाद, अनामिका केपी कन्या इं.कॉ. इलाहाबाद, कौशिकी चौरसिया, चांदनी नारी शिक्षा निकेतन इं.कॉ. लखनऊ, नासरा तालीम, गाहे निस्वान इं.कॉ. लखनऊ, आकांक्षा वर्मा, निर्मला कान्वेंट कन्या इं.कॉ. कानपुर को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें