फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन कुंभ से पूर्व होगा अखाड़ा परिषद चुनाव

Wed, 23 Sep 2015 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदास बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक महाकुंभ से वापस लौटने के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि नासिक महाकुंभ में शाही स्नान के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि अखाड़ा परिषद के चुनाव को लेकर लंबे समय से सभी वैष्णव व सन्यासी अखाड़ों के बीच विवाद खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि इन पर विराम लगा रहा। कहा कि उज्जैन महाकुंभ के आयोजन को लेकर अखाड़ा परिषद गंभीरता से विचार कर रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनसे मुलाकात कर कुंभ आयोजन को लेकर चर्चा की है। बताया कि उज्जैन महाकुंभ के पूर्व अखाड़ा परिषद का चुनाव होगा।
विज्ञापन


वाराणसी में गंगा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन पर प्रशासन से रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे संत-धर्माचार्यों पर लाठीचार्ज को ज्ञानदास ने गलत ठहराया।

कहा कि पुलिस व प्रशासन को ऐसा नहीं करना चाहिए था। पुलिस व प्रशासन संतों पर अत्याचार कर रही है। कहा कि नदियों में प्रतिमा विसर्जन धार्मिक परंपरा का अंग है।
विज्ञापन


धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना ठीक नहीं है। कहा कि बल प्रयोग के बजाए प्रशासन को संतों के साथ बातचीत कर वैकल्पिक मार्ग निकालने का प्रयास करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें