फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पिकप सवार समेत दो लोगों की मौत

Fri, 14 Apr 2017 11:57 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शुक्रवार को कैंट क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग हादसों में डीसीएम(पिकप) सवार शख्स समेत दो की मौत हो गई जबकि कुल छह लोग घायल हुए हैं। हाईवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में खराब होकर खड़े ट्रक में एक डीसीएम जा भिड़ी तो गोसाईगंज थाना क्षेत्र में ऑटो की छोटे मालवाहक वाहन से भिड़ंत हो गई। डीसीएम चालक समेत दो को लखनऊ रेफर किया गया है।  
विज्ञापन


गुरुवार को गोरखपुर से एक डीसीएम लखनऊ की ओर जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात डीसीएम बूथ नंबर पांच के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में जा टकराई। दुर्घटना में डीसीएम चालक राजेश निवासी शिवपुरी थाना काकोरी लखनऊ व सामान के साथ डीसीएम पर सवार चंद्रपाल निवासी रहीम आबाद थाना मलिहाबाद लखनऊ को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया।

शुक्रवार की भोर डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं डीसीएम चालक राजेश कुमार को भर्ती कर लिया। हालांकि हालत गंभीर होने के चलते चालक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार को गोसाईगंज थानाक्षेत्र में अकबरपुर मार्ग पर एक ऑटो व छोटे मालवाहक वाहन में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


सुबह हुई इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 42 वर्षीय राजेंद्र तिवारी, उनकी पत्नी 40 वर्षीय ममता व 14 वर्षीय पुत्र दिवाकर तिवारी निवासी भगवला थाना अहरौली जिला अंबेडकरनगर घायल हो गये। उधर रायबरेली हाईवे से बालासराय की ओर जाने वाले मोड़ पर प्रभात नगर अहेरिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में 50 वर्षीय शिवकला पत्नी स्व. पुद्दन निवासी पलिया शाहबदी थाना कैंट  की मौत हो गई। वहीं गुरुवार की रात पूराबाजार में दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार कोतवाली नगर निवासी हैदरगंज निवासी सर्वेश श्रीवास्तव घायल हो गये।

मिनी ट्रक ने अधेड़ को रौंदा :  बीकापुर के जाफरपुर लक्ष्मणपुर ग्रंट उत्तरपारा निवासी 59 वर्षीय रामसुंदर चौहान अपने भतीजे अनुराग चौहान के साथ साइकिल से रौनाही के चिर्रा मोहम्मदपुर जा रहा था। गौहनिया गांव के पास मिनी ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। रामसुंदर चौहान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और भतीजा 17 वर्षीय अनुराग चौहान घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें