फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के दो दवाखानों के लाइसेंस को औषधि निरीक्षक की संस्तुति पर निरस्त कर दिया गया है। पूर्व में हुई छापेमारी में इन्हें निलंबित कर दिया गया था। चिह्नित कमियों को दूर न करते हुए मेडिकल स्टोर फिर से चल रहे थे।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के दर्शननगर में स्थित अमिता मेडिकल स्टोर का 2017 में निरीक्षण किया गया था। तमाम कमियां पाए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया।
फरवरी में पुन: छापेमारी की गई थी तो कमियां मिलीं और मेडिकल स्टोर भी चलता मिला। इसी तरह तारुन क्षेत्र के अरवत स्थित ओम मेडिकल स्टोर का अगस्त 2018 में निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन

तमाम कमियां व अनियमितताएं मिलने पर इसका भी लाइसेंस निलंबित किया गया था। अप्रैल में जब दुकान का पुन: निरीक्षण किया गया तो मेडिकल स्टोर बिना कमियों को दूर किए चलता मिला।
दुकान स्वामियों को नोटिस देकर दोनों मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। बताया कि यदि ये दुकानें फिर खुली पाईं गईं तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें