फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से बीएड परीक्षाएं टली

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में सरयू का जल लेने उमड़े आसपास के शिवभक्त कांवड़ियों के चलते हाईवे पर डायवर्जन किया गया है। यातायात रोके जाने के कारण तमाम मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर आना-जाना पूरी तरह ठप है, जबकि लखनऊ के लिए भी ट्रेनों को छोड़ अन्य सवारियां गाड़ियां बंद हैं। हाईवे पर एक लेन ट्रकों से जाम से भरा हुआ है, वहीं दूसरे लेन पर कांवड़ियों का जत्था निकल रहा है। इस हालात को देखते हुए अवध विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं टाल दी हैं।
अवध विश्वविद्यालय की 29 जुलाई से होने वाली बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा एक अगस्त को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पालियों के अनुसार होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि कांवड़ मेले में रास्ता बंद होने के कारण ये निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया है कि शेष परीक्षाएं अपने नियत दिन व समय पर होगी। उधर, हाईवे बंद होने यात्रियों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें