रेलवे व बस स्टेशन पर यह कार्य शनिवार तक विभिन्न टीमें करेंगी।
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले के लगभग तीन लाख 35 हजार बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए एक हजार दो सौ 71 स्थानों पर बूथ लगाये गये थे।
इन बूथों पर पहले दिन करीब दो लाख बच्चों को खुराक दी गई। जो बच्चे किन्हीं कारणों से बूथ पर नहीं पहुंचे, उन्हें सोमवार से शनिवार तक 836 टीमें घर-घर पहुंचकर खुराक पिलाएंगी। बताया कि अभियान की शुरुआत सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय में एक नवजात को खुराक पिलाकर की।
सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय डॉ. नीरजा माला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके कनौजिया ने भी बूथों पर नवजातों को पोलियोरोधी खुराक पिला कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस दौरान यूनिसेफ से बीएमसी सुश्री फिरोेज फात्मा, विभागीय कर्मी केके यादव, बलवंत सिंह व महिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी, एएनएम एवं पोलियो टीम उपस्थित थी।
रामपुरभगन में एएनएम सेंटर पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुरभगन के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक कमलेश गुप्त के साथ रैली निकालकर अभिभावकों से नौनिहालों को दवा पिलाने की अपील की। एएनएम माया सिंह ने बताया कि 300 लक्ष्य के सापेक्ष 262 बच्चों को दवा पिलायी गयी।