फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल रेलवे स्टेशन पर डिरेलमेंट रोकने की कवायद

Sun, 17 Jan 2016 11:31 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यार्ड में कल से शुरू होगा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
विज्ञापन

मॉडल रेलवे स्टेशन पर डिरेलमेंट रोकने की कवायद
22 जनवरी की रात में बहाल होगी लाइनें
कई ट्रेनों का हो सकता रूट डायवर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 22 जनवरी को पूरा होने के साथ ही देर रात ट्रैक खोला दिया जायेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाए जाने की उम्मीद है लेकिन स्थानीय अधिकारी इस बावत कोई आदेश न आने की बात कह रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार रेलवे स्टेशन के पॉइंट्स, लॉक, सिग्नल व केबिन में लगे ट्रैक चेंजर की मरम्मत का रिहर्सल सोमवार शाम बाहर से आने वाले 18 अधिकारियों, 25 केबिनमैन, छह सुपरवाइजरों और करीब सौ पीवे तथा एसएंडटी कर्मियों के माध्यम से होगा। मंगलवार की सुबह से यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू होगा जो 22 जनवरी की शाम तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी पॉइंट्स खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


क्लैंप-पैड लॉक बांधकर गाड़ियों को मेमो पर चलाया जायेगा। पॉइंट्स की देखभाल और पैड लॉकिंग के लिए पूर्वी केबिन के पास चार तथा पश्चिमी केबिन के पास तीन गुमटियां बनेंगी। शनिवार देर शाम वरिष्ठ यातायात निरीक्षक, स्टेशन संचालन नियम, लखनऊ के दयानंद शुक्ल ने कार्य को मूर्तरूप दिया।

बताया जाता है वर्ष 2009 से रेलवे स्टेशन के पॉइंट्स, लॉक, सिग्नल व केबिनों में लगे ट्रैक चेंजर की मरम्मत नहीं हुई है। 2012 में दूसरा ड्यू था तो भी इनकी मरम्मत नहीं हुई। कई साल पहले लगे सिग्नल, पॉइंट्स, लॉक व चेंजरों के पार्ट्स तक अब नहीं मिल रहे हैं।

इसी का परिणाम था कि यार्ड में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी के डिब्बों तथा इंजनों का बेपटरी होना शुरू हुआ। डिरेलमेंट की घटनाएं अब भी जारी हैं। ऐसी घटनाओं पर परदा डालने के लिए रेल कर्मियों को बलि का बकरा बनाया जाता रहा है। छह सालों बाद अब दिल्ली व लखनऊ के अधिकारियों की आंखें खुली हैं।

ट्रेनों के रूट डायवर्जन अथवा निरस्त रहने का कोई संदेश अभी नहीं मिला है। गाड़ियों को मेमो पर चलाया जायेगा। नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 19 से 22 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

-दिग्विजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक, फैजाबाद

सिग्नल, लॉक, पॉइंट्स और केबिनों की ओवरहॉलिंग का कार्य पीवे, सिग्नल एंड टेलीकॉम तथा बाहर के अधिकारी व कर्मचारी मिलकर पूरा करेंगे। काम पूरा होने पर यार्ड में होने वाले डिरेलमेंट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
-दिवाकर उपाध्याय, यातायात निरीक्षक, फैजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें