फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर किया जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट का रनवे-करोला

विज्ञापन
अयोध्या-प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण करते भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप स? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला ने रविवार को प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत होने वाली जमीन का नक्शा देखा और शीघ्र ही एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने का दावा किया।
विज्ञापन

उन्होंने एयरपोर्ट का रन-वे दो किलोमीटर तक किए जाने की बात कही। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला रविवार को अयोध्या पहुंचे और जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अन्य अधिकारियों के साथ प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहण की जा रही जमीन का नक्शा भी देखा। अधिग्रहीत होने वाली जमीन के बारे में जानकारी लेकर उन्होंने अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने उन्हें अवगत कराया कि शीघ्र ही एयरपोर्ट के लिए पर्याप्त जमीन का अधिग्रहण कर दिया जाएगा। मीडिया से मुखातिब होने पर नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह करोला ने बताया कि डीएम ने शीघ्र ही एयरपोर्ट प्राधिकरण को एयरपोर्ट के लिए जमीन हैंडओवर करने का आश्वासन दिया है।
इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी निर्माण कार्य की शुरुआत करेगी और वाणिज्यिक ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का रन-वे बढ़ाकर दो किलोमीटर तक किया जाएगा। जिससे इस रन-वे पर एटीआर विमान भी लैंड कर सकेंगे।
बताया कि पहले रन-वे की लंबाई कम रखी गई थी, लेकिन बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस एयरपोर्ट को बोइंग 777 विमानों के योग्य बनाने के लिए रन-वे की लंबाई दो किलोमीटर करने का निर्देश दिया था।
जिसके अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही श्रीराम एयरपोर्ट सिविल एविएशन से कनेक्ट हो जाएगा। यह एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा।

अयोध्या-प्रस्तावित श्रीराम एयरपोर्ट का निरीक्षण करते भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप स?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें