फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में अब तक एकत्र हुई ढ़ाई करोड़ की धनराशि

विज्ञापन
अयोध्या-निधि समर्पण अभियान में ट्रस्टी डा.अनिल मिश्रा को 111000 का चेक सौंपते समाजसेवी विकास व श्रीर? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण को लेकर चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में रामभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। राममंदिर के लिए हर वर्ग के लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं। अभियान के पहले चरण में विशिष्ट लोगों से सहयोग लिया जा रहा है। पहले चरण के अंतिम दिन रविवार को अयोध्या महानगर में करीब 25 लाख की धनराशि एकत्र हुई। जबकि अब तक महानगर के 15 उपनगरों से करीब ढाई करोड़ की धनराशि एकत्र की जा चुकी है।
विज्ञापन

निधि समर्पण अभियान के महानगर प्रभारी धीरेश्वर वर्मा ने बताया कि पहले चरण में विशिष्ट जनों से सहयोग लिया जा रहा है। अब दूसरे चरण में 01 फरवरी से कूपन के जरिए कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर निधि समर्पण लेंगे। बताया कि पहले चरण में अयोध्या महानगर को 15 उपनगर में बांटकर अभियान चलाया जा रहा था। अभियान का पहला चरण उत्साहजनक रहा, हर वर्ग के लोगों ने दिल खोलकर दान किया।
जिसका परिणाम रहा कि पहले दिन से लेकर प्रथम चरण के आखिरी दिन तक हर दिन करीब 15 से 20 लाख की धनराशि एकत्र हुई। रविवार को श्रीरामबल्लभाकुंज में कार्यक्रम आयोजित कर 10 लाख 40 हजार 801 की धनराशि एकत्र की गई। जिसमें भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से भी निधि समर्पण किया गया तो समाजसेवी विकास श्रीवास्तव ने ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व श्रीरामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास को 111000 की धनराशि समर्पित की।
विज्ञापन

वहीं मऊ शिवाला में भाजपा नेता अभय सिंह के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। जिसमें श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी में करीब पांच लाख की धनराशि एकत्र हुई। अभय सिंह ने 51000 का निधि समर्पण किया। इस दौरान प्रांत प्रचारक अनिल, मनोज सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह अन्य उपनगरों में भी लाखों का निधि समर्पण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें