गरुड़ में धान की कटाई करतीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के मसौधा के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के निकट हनुमान का पुरवा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां धान की दराई करते समय पालेश्वर मशीन ब्लास्ट हो गई। घटना में किसान राम लखन वर्मा व ट्रेक्टर चालक गुलशन कुमार समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।