फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामलला के दर्शन का समय दो घंटे बढ़ा

Sun, 02 Apr 2017 03:59 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या के प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान श्री रामलला के दर्शन की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है। अब श्रद्धालु तीन अप्रैल से सुबह सात से 12 बजे तक और दोपहर एक से छह बजे तक दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


एडीएम कानून व्यवस्था अनिल कुमार ने बताया कि चैत्र रामनवमी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। वे आसानी से रामलला के दर्शन कर सकें, इसलिए श्री रामलला के दर्शन करने का समय बढ़ा दिया गया है। अब सुबह-शाम एक-एक घंटे यानी दर्शन अवधि में दो घंटे की वृद्धि की गई है।

तीन अप्रैल से पांच अप्रैल तक सुबह सात से 12 बजे तक और दोपहर एक से छह बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। पांच अप्रैल के बाद दर्शन अवधि पूर्व की तरह सुबह सात से 11 बजे और दोपहर दो से छह बजे तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें