अयोध्या जिले की कोतवाली नानपारा के असवा-नौतला मार्ग पर ईटहा पुल के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बकरी खरीदने निकले दोनो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्राली ओवरलोड थी और अनियंत्रित हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
कोतवाली नानपारा के कसाई मंडी निवासी जुनेद (25) व फिरोज (22) मंगलवार की सुबह बकरी खरीदने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की ओर से निकले थे। दोनो बाइक से असवा-नौतला मार्ग होते हुए जा रहे थे, इसी दौरान ईटहा पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें - भाजपा से नहीं बनी बात, अब सुभासपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, राजभर ने सुनाया ये फरमान
ये भी पढ़ें - लखनऊ मेयर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव प्रमुख दावेदारों में, एक और पूर्व सीएम की बहू चर्चा में
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्राली पर ओवरलोड ईंटें लदी थी जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गयी। वहीं लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।