फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बस, दो की मौत, आठ घायल

Sat, 12 Mar 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोसाईगंज (फैजाबाद)
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की निजी बस से टक्कर हो गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आजमगढ़-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की निजी बस से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बस सवार आठ यात्रियों को सीएचसी से रेफर कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। जिनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बैरीपुर गांव के पास शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी राजेश पांडेय (35) पुत्र विजय शंकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाद कर मिझौड़ा चीनी मिल ले जा रहा था।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में अचानक पीछे से आ रही एक निजी बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली अलग होकर ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गई। जिसकी चपेट में आया चालक उसी के नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की मदद पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटनास्‍थल का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग घायलों की मदद को दौड़े। ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया।

कोतवाल शाह आलम ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्री सुरेश सिंह (50), रिचा तिवारी (23), पुरुषोत्तम (28), रेखा (25), पूनम (40), प्रांजल (8), शर्मिला (35), सुशीला (40) व राजकुमारी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मामूली घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल में भर्ती महिला राज कुमारी पत्नी वीरेंद्र कुमार निवासी हांसापुर भीटी अंबेडकरनगर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक राजेश पांडेय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें