फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से दो की मौत, चार मरीज भर्ती

Sun, 11 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले में डेंगू बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मौतें लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में डेंगू बुखार से पीड़ित चार मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

राठ हवेली निवासी गुलरेज आब्दी की पत्नी निदा फातिमा को शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

निदा को डेंगू बुखार से पीड़ित बताया गया। उनकी हालत बिगड़ रही थी। रात में चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इसी मोहल्ले के रहने वाले अलमदार आब्दी को भी डेंगू वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा लालबाग निवासी नीलम पत्नी बल्देव त्रिपाठी, शैल कुमारी (65) पत्नी शैलेंद्र कुमार सिंह और सआदतगंज निवासी धनंजय सिंह (24) रिकाबगंज के रहने वाले पंकज गुप्त (34) को डेंगू बुखार होने पर आरक्षित वार्ड में भर्ती कर  इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोहावल प्रतिनिधि मुताबिक, क्षेत्र के बिजड़ी गांव निवासी रामसुख लोधी के चार वर्षीय पुत्र को पांच दिन से बुखार आ रहा था। बच्चे को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिला अस्पताल से बच्चे को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।

वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात बच्चे की मौत हो गई। हाजीपुर बरसेंडी निवासी शिवबक्श सिंह का पुत्र अर्पित सिंह (14) और पूरे कीरत कांटा निवासी शुभम वर्मा (24) पुत्र वीरेंद्र वर्मा को डेंगू बुखार होने की बात परिवारजनों ने कही है। शुभम के पिता का कहना है कि उनके बच्चे का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें