फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की सीट पर मिला चालक का शव

Sat, 10 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
चीनी मिल परिसर में खड़ा टैंकर जिसमें मिला चालक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रौजागांव चीनी मिल परिसर में शनिवार सुबह एक टैंकर में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस टैंकर चालक की मौत के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बलरामपुर ग्रुप की रौजागांव चीनी मिल परिसर में टैंकर से शीरा लेने आए उसके चालक मो. हदीस खां (55) पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी सोना डीह थाना उभाव जिला बलिया का शव उसकी गाड़ी में चालक की सीट पर पड़ा मिला।

शव देखते ही अन्य टैंकर चालकों में हड़कंप मच गया। चालकों ने सूचना मिल कर्मचारियों की दी। कर्मचारियों की सूचना पर मिल के जीएम ने सीओ रुदौली संतोष कुमार को शव मिलने की जानकारी दी। सीओ ने बताया कि मौके पर पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन


पटरंगा थानाध्यक्ष ने शव को टैंकर से बाहर निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया कि कोमल ट्रांसपोर्ट फैजाबाद की कई गाड़ियां मिल से शीरा ढोने का काम करती हैं। मृत चालक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्ट मैनेजर राहुल सिंह ने मृत चालक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। वही शीरा लोडिंग करने आए टैंकर चालकों ने बताया कि हम लोग शुक्रवार सुबह से आकर मिल कैम्पस में खड़े हैं।
विज्ञापन


मिल में ड्राइवरों के रुकने की कोई व्यवस्था न होने से तमाम परेशानियों को सामना करना पड़ता है। जिसे लेकर चालकों ने रोष व्याप्त किया। इस बारे में मिल प्रबंध समिति के कर्मचारी कुछ भी बताने से इंकार कर दिए। सीओ रुदौली ने बताया कि चालक के शव की पीएम रिपोर्ट के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें