फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चिंगारी से दो बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के रामपुर भगन निवासी दिलीप कुमार साहू का खेत में लगा दो बीघा गन्ना रविवार शाम को एचटी लाइन की विद्युत शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी की भेंट चढ़ गया। किसान के गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन

आग लगने के बाद पीड़ित किसान के परिवार की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण सहित फायर दस्ते व डायल 100 पुलिस भी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हल्का रामपुरभगन के लेखपाल सूर्यभान वर्मा ने बताया कि जिस किसान के खेत मे आग लगी थी उसका चक ग्राम पंचायत ऊंच गांव में पड़ता हैं। ऊंचगांव के लेखपाल प्रेम बहादुर वर्मा ने बताया कि नुकसानी का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम बीकापुर को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें