फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्विंटल पटाखा व बारुद समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई गांवों में दबिश देकर दो लोगों को अवैध पटाखा व बारूद का काम करने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने करीब तीन क्विंटल बारूद व पटाखा बरामद किया है।
विज्ञापन

कुमारगंज के धनेथुआ गांव के वाहिद अली उर्फ जुग्गी व सत्तार अली के घर काफी दिनों से बिना लाइसेंस के पटाखे बनाने का काम चल रहा है।
बुधवार देर रात अंजरौली की घटना के बाद आनन फानन में थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने छापामारी की, जिसमें तकरीबन तीन क्विंटल बारूद व भारी मात्रा में निर्मित पटाखा मौके से बरामद किया गया व दो को पकड़ भी लिया गया जबकि मौका पाकर अहमद अली तथा सायरा बानो भाग निकले।
थाना प्रभारी कुमारगंज राजेश कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस के पकड़े गए लोग गोला व पटाखा बनाने का काम करते हैं। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें