फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार (अयोध्या)। पुलिस ने अवैध शराब के लिए बदनाम गांव मडना में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को 180 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब की चार भट्टियों को तोड़वाकर कई क्विंटल लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन

बीते दिनों आईजी केपी सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय ने ग्राम मडना में रूट मार्च किया था। उस दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब का कारोबार बंद कराने की मांग की थी। इस पर आईजी ने सीओ सदर एसपी गौतम को अवैध शराब का कारोबार बंद कराने का आदेश दिया था। शुक्रवार की रात थाना प्रभारी महाराजगंज दिनेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम अवतार राम व उनकी टीम ने गांव मड़ना माझा में छापा मारा।
छापे के दौरान पुलिस ने गांव निवासी बेचन लाल निषाद व गुड्डू निषाद को तीन-तीन पिपिया में 90-90 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शराब की चार भट्टियों व कई क्विंटल लहन को भी नष्ट करा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें