फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स बचाने को गलत दिशा में भागा ट्रक, एसयूवी को रौंदा, 8 मरे

Sun, 14 Aug 2016 11:25 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद-शनिवार की देर रात एसयूवी व ट्रक के टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी व जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टोल टैक्स बचाने के चक्कर में गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर गलत साइड से आ रहे ट्रक ने एक एसयूवी को रौंद दिया। इससे गाड़ी में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज व तहबरपुर इलाके के थे।
विज्ञापन


हादसा शनिवार देर रात रौनाही थाने के ठीक सामने हुआ। हादसे में एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार किया गया है।

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का तहसीनपुर में टोल प्लाजा है। यहां टैक्स बचाने के लिए बाराबंकी जिले के टिकैतनगर से गेहूं लोड कर एक ट्रक मुबारकगंज-ड्योढ़ी मार्ग से दाखिल हुआ। 
विज्ञापन


रौनाही थाने के सामने अवैध कट पार करते समय ट्रक ने हाईवे पर सामने से आ रही एसयूवी को रौंद दिया। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद एसयूवी में फंसे 8 लोगों को निकाला। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें