फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कंटेनर से भिड़ा ट्रक, हाईवे जाम

Sun, 06 Nov 2016 11:13 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
रानीमऊ चौराहे पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर रविवार भोर पटरंगा के रानीमऊ चौराहा पर खड़े कंटेनर में एक ट्रक पीछे से भिड़ गया। इसमें ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप सें घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाने में लगभग आधा घंटे का समय लग गया। इस दौरान एनएच की एक लेन पर आवागमन बाधित होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की भोर रानीमऊ चौराहा पर एक कंटेनर खड़ा था। तभी फैजाबाद की ओर से लखनऊ जा रहा ट्रक खड़े कंटेनर में पीछे जा भिड़ा। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई।

इंदारा गांव के ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो ट्रक में मौजूद चालक व खलासी खून से लथपथ कराह रहे थे। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवाकर हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। इस दौरान तकरीबन 30 मिनट तक हाईवे की एक लेन पर आवागमन बधित रहा। पटरंगा थाना प्रभारी रामचंद्र सरोज ने बताया कि घायल ट्रक चालक वसीम अहमद (22) व खलासी नसीम अहमद (20) निवासी केमरी जनपद रामपुर के निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें