लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह पटरंगा थाना क्षेत्र की हाईवे चौकी से चंद कदम दूर एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही साइड खाली थी वरना और वाहन हादसे के शिकार होते।
सूचना पर पहुंची हाईवे चौकी पुलिस ने घायल मिनी ट्रक चालक को सीएचसी भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक का साफ्ट टूटने से दुर्घटना हुई।
नेशनल हाईवे पर वीपी मवई पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना रविवार सुबह तकरीबन आठ बजे के आसपास की है। लखनऊ की ओर से आ रहे मिनी ट्रक के पेड़ से लड़ने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणोें ने सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी सुधांशु रंजन यादव ने ट्रक को पीछे खिंचवाकर गोंडा निवासी चालक आनंद कुमार (35) को बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि चालक को एंबुलेेंस से सीएचसी भेजवाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।