फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत

Sun, 03 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डूबे छात्र की नदी में तलाश - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक किशोर की रविवार शाम नहाते समय बिसुही नदी में डूबने से मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब पांच बजे चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के खिद्दीरपुर निवासी विपिन पुत्र कुलदीप भैंस चराने के लिए गांव के उत्तर बिसुही नदी के किनारे गया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए चला गया।

अचानक पैर फिसल जाने से वह डूबने लगा। किशोर के पुकारने की आवाज सुनकर पास मेें क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 
विपिन को पीएचसी चौरे बाजार से सीएचसी कुरेभार जिला सुल्तानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवचंद सिंह ने बताया कि मृत किशोर तीन बहनों व दो भाइओं में सबसे बड़ा था। उसके पिता जम्मू में नौकरी करते है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें