फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश : सड़कें धंसीं, घरों में पानी

Sun, 17 Jul 2016 10:55 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या में सब्जी मंडी मार्ग पर सड़क में धंसी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में चौबीस घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने नगरपालिका और निर्माण इकाइयों की लूट-खसोट की पोल खोल दी है। अयोध्या में सीवर लाइन बनाने के बाद नई बनी सड़क दंतधावन कुंड के पास धंस गई है जबकि सीवर लाइन बंद कर खोदी गई सड़कें-नाले लबालब होने से श्रद्धालुओं समेत साधु-संतों की हालत पस्त है। हर तरफ हादसे का भय सता रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में कांवड़ यात्रा और सावन झूला मेला की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन की लापरवाही भारी पड़ सकती है। फैजाबाद शहर में भी हालात बेहद खराब है, नगरपालिका से साफ किए नाले चोक हो गए हैं। पुलिस लाइन के दर्जनोें आवासों में पानी घुस गया है। कई मोहल्लों में लोग पानी के बीच नारकीय जीवन जी रहे हैं। 

अयोध्या में सीवर लाइन विस्तारीकरण योजना के तहत जलनिगम ने सीवर लाइन निर्माण कार्य इस कदर लापरवाही बरती है कि पहली बरसात में ही सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। हाल यह है कि कई मार्गों पर दो-दो, तीन-तीन फिट के गड्ढे हो गए हैं तो छोटे-बड़े वाहन धंसने लगे हैं। 
विज्ञापन


डाकखाने से मातगैंड़ मार्ग पर सब्जीमंडी के पास रविवार को ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली धंस गई। दंतधावन कुंड, रानी बाजार, सब्जी मंडी से महाराजा स्कूल मार्ग पर चलना दुश्वारियों से भरा है।

यह स्थिति तब है जब पखवारे भर बाद प्रसिद्ध सावन झूला मेला आरंभ हो रहा है। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते हैं, ऐसे में बड़ी दुघर्टना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें