फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई व पक्षकारों ने किया खोदाई स्थल का निरीक्षण

Sun, 17 Jul 2016 10:49 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अयाोध्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया व पक्षकारों की टीम ने रविवार को विवादित परिसर स्थित खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। बरसात के कारण निरीक्षण में पक्षकारों की संख्या कम रही। टीम ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई कराई और लौट गई। 
विज्ञापन


आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के एनके सिन्हा, एए हाशमी, पर्यवेक्षक जज एके सिंह व टीएम खान, विवादित परिसर के रिसीवर व मंडलायुक्त एसपी मिश्र, पक्षकारों में निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा, हाजी महबूब व बादशाह खान सुबह लगभग 11 बजे खोदाई स्थल पहुंचे।

टीम ने समूचे खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने खोदाई स्थल पर ट्रेंचों के टेंटों की रस्सियों को कसवाने का कार्य करवाने के साथ साफ-सफाई करवाई। देर शाम टीम परिसर से लौट गई। लौटते समय टीम के सभी सदस्य पक्षकार हाजी महबूब के टेढ़ीबाजार स्थित आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें