फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शौर्य दिवस पर शहीद जवानों को किया नमन

Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जवान।
विज्ञापन
अयोध्या। देश सेवा में शहीद हुए जवानों की स्मृति में नवीन मंडी स्थित सीआरपीएफ की 63 बटालियन की ओर से रविवार को शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान कमांडेंट छोटेलाल के साथ अन्य अधिकारी व जवानों ने शहीदों का नमन किया।
विज्ञापन

कमांडेंट ने बताया कि स्थापना के दिन से ही सीआरपीएफ का इतिहास वीरता के कारनामों और शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के कच्छ में सरदार पोस्ट पर करीब 3500 पाकिस्तानी सैनिकों के हमले को विफल कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ की टुकड़ी ने 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और चार को गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों के शव को छोड़कर भाग खड़ी हुई थी। इस हमले एवं संघर्ष में सीआरपीएफ के छह बहादुर जवानों ने अपनी शहादत दी थी। तभी से सीआरपीएफ के बहादुर जवानों की गाथा को हर प्रत्येक वर्ष नौ अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें