अयोध्या। कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केंचुआ खाद उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम मिशन शक्ति, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया।
जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह और सीएमओ अशोक कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के तत्वावधान में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा में जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को केंचुआ खाद उत्पादन पर समूह की महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के एसोसिएट प्रोफेसर देश दीपक सिंह, डॉ. पीके सिंह ने केंचुआ खाद उत्पादन तकनीकी पर समूह की महिलाओं को विशेष रूप से जानकारी दी, जिससे वह केंचुआ खाद तैयार कर आत्मनिर्भर बन सकें।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. शशिकांत यादव ने समूह की महिलाओं को केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक की प्रयोगात्मक विधि का प्रयोग कराकर तकनीक की जानकारी दी। प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय के छात्र भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के समापन सत्र में केंद्र के विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकांत यादव ने आए हुए प्रशिक्षणार्थियों एवं अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।