फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान, सौंपा नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को हुए समारोह मेें नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश सचिन नाइक व प्रदेश सचिव/प्रभारी अयोध्या हनुमंत विश्वकर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने सचिन नाइक व हनुमत विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।। इसके बाद नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को सचिन ने माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र सौंपा। सचिन ने कहा कि संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है क्योंकि उन्हीं के माध्यम से ग्राम व न्याय पंचायत स्तर पर बूथ कमेटियों का गठन किया जाता है।
प्रदेश सचिव ने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी, किसान नौजवान विरोधी सरकार को गांव के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर बेनकाब करना होगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन रात एक करना होगा। अन्यथा पद पर रहने का कोई मतलब नहीं होगा।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य/पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करके संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। सम्मान समारोह में अयोध्या जिले के 11 ब्लॉक अध्यक्षों अमानीगंज से तेजबली पांडेय, मवई से परमानंद शुक्ला, रुदौली से निक्कू राम कोरी, सोहावल दिनेश चौधरी, बीकापुर राजकुमार सिंह, हरिंग्टनगंज विनोद यादव, मिल्कीपुर प्रभात यादव, तारुन उमाकांत गुप्ता, मस,ौधा राहुल मौर्या, मया सौरभ सिंह, पूरा रामचरित्र मौर्या को सौंपा गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष और संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें