फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। विभिन्न प्रांतों से प्रवासी मजदूरों के अयोध्या आगमन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को दो ट्रेनों से करीब 2500 प्रवासी जिले में पहुंचे। इसमें सर्वाधिक करीब दो हजार जिले के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं, जबकि बाकी प्रवासी आसपास के 17 जिलों के रहने वाले हैं।
श्रमिक स्पेशल पैसेंजर ट्रेन से रविवार की सुबह लुधियाना से अयोध्या 1231 प्रवासी लोगों का जत्था लेकर पहुंची। इसमें अयोध्या के 1047 श्रमिक थे। जबकि अंबेडकरनगर के 69, अमेठी के 1, आजमगढ़ के 8, बहराइच के 2, बलरामपुर के 1, बाराबंकी के 9, बस्ती के 15, देवरिया के 2, गोंडा के 20, जौनपुर के 2, कुशीनगर के 4, महाराजगंज के 4, मिर्जापुर के 1, प्रतापगढ़ के 4, रायबरेली के 8, संतकबीरनगर के 7, सुल्तानपुर के 27 प्रवासी थे। उधर, इसी क्रम में दोपहर अहमदाबाद से 1269 प्रवासियों का जत्था पहुंचा।
जिसमें अयोध्या जिले के एक हजार से अधिक प्रवासी बताए जा रहे हैं। सभी की स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग करके रोडवेज बसों से घरों के लिए भेजा गया। लोगों को होन क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है।