फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Stroke: अयोध्या में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक दरोगा की हीट स्ट्रोक से मौत, गर्मी से पस्त आरक्षी अस्पताल में

Sun, 18 Jun 2023 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

उनके साथ ही एक यातायात आरक्षी को भी हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सूचना मिलते ही अस्पताल में एसपी यातायात आदि वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयाघाट पर ड्यूटी कर रहे एक यातायात उप निरीक्षक की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। उनके साथ ही एक यातायात आरक्षी को भी हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सूचना मिलते ही अस्पताल में एसपी यातायात आदि वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए थे।

विज्ञापन


मूल रूप से देवरिया जिले में रुद्रपुर के रहने वाले यातायात उप निरीक्षक 53 वर्षीय विनोद सोनकर दो माह पहले ही लखनऊ से स्थानांतरित होकर अयोध्या आए थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी नयाघाट पर लगी थी। बताया जाता है कि दिन में भी उन्हें बुखार की शिकायत थी। शाम होते होते वे गर्मी से व्याकुल हो गए और हालत खराब होने पर नयाघाट पुलिस चौकी में जाकर बैठ गए। 

वहीं से उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने उनसे आवास पर जाकर आराम करने के लिए कहा। वे लौट ही रहे थे कि गुदड़ी बाजार के पास बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। शाम 6:25 बजे उन्हें भर्ती कराया गया। 9:05 बजे उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी व तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि यातायात दरोगा को हीट स्ट्रोक के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही एसपी यातायात आरएस गौतम, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना भेजी गई है। उधर, आईजीआरएस सेल में काम करने वाले 29 वर्षीय सिपाही संजीव कुमार सिंह को भी हीट स्ट्रोक के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें