फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवकों को शहर में प्रवेश से रोका

विज्ञापन
बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। शहर में बिना हेलमेट प्रवेश करने वालों को पुलिस ने कैंट कोतवाली अंतर्गत सहादतगंज हाईवे पर रोका। उन्हें हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटीने बताया कि शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोग आए दिन सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं। इसी को देखते हुए कोतवाली अंतर्गत सहादतगंज बैरियर पर कैंट कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा, सहादतगंज में तैनात उपनिरीक्षक विवेक कुमार राय ने टीम के साथ बिना हेलमेट प्रवेश कर रहे लोगों को रोक कर नो हेल्मेट-नो इंट्री का अभियान चलाया और उन्हें जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बताया कि इस तरह के अभियान शहर में प्रवेश करने वाले अन्य रास्तों पर भी प्रतिदिन चलाया जाएगा, जिससे लोग हेलमेट के लिए जागरूक हो सकें और शहर में बिना हेलमेट के प्रवेश रुक सके और सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें