अयोध्या। रेलवे की ई-टिकट में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ विक्की को पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। गोंडा पुलिस व आरपीएफ के संयुक्त अभियान में आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी को गोंडा पुलिस अपने साथ ले गई है।
आरपीएफ निरीक्षक जेके राय के अनुसार शहर के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में हरविंदर सिंह उर्फ विक्की सरदार का साइबर कैफे है। विक्की सरदार पर ई-टिकट के में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।
गोंडा में इसके विरूद्ध केस दर्ज है। नेपाल में रहते हुए आरोपी ई-टिकट में फ्रॉड करता था। गोंडा पुलिस व आरपीएफ ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। गोंडा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। आरोपी पर पुणे में भी ई-टिकट में फ्रॉड करने का केस दर्ज है।