फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बाइक सवार की जान गई

Sun, 14 Feb 2016 10:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थानाक्षेत्र के ग्राम शेरपुर बघेड़ी के निकट रविवार देर शाम गन्ना लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से बाइक सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई है। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सूचना पाकर मवई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी रुदौली भिजवा दिया है।
विज्ञापन


रविवार को शाम करीब 7 बजे रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मैदीपुर के राम अचल पुत्र बच्चू मवई थानाक्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर अपनी ससुराल गए थे। द्वारिकापुर से अपनी पत्नी सुनीता व साली भुलना देवी को लेकर बाइक से अपने घर के लिये निकले। जैसे ही शेरपुर बघेड़ी के पास पहुंचा तो रामपुर जनक स्थित गन्ना तोल केंद्र से गन्ना लादकर रौजागांव मिल जा रही ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गई।

गन्ने के नीचे बाइक समेत राम अचल समेत उसकी पत्नी व साली आ गईं। गन्ने के नीचे दबने से राम अचल (28)की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुनीता (25)तथा साली भुलना देवी (22) घायल हो गईं। शेरपुर  के ग्राम प्रधान तेज कुमार तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें