फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के मैदान पर तीन दिवसीय बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। प्रतियोगिता 21 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए बास्केटबॉल मैच में आगरा ने बरेली को 28 अंकों से हराया। दूसरे मैच में प्रयागराज ने बस्ती को 9 के मुकाबले 16 अंकों से हराया।
आजमगढ़ ने सहारनपुर को शून्य के मुकाबले 23 अंकों से हराया। गोरखपुर ने मिर्जापुर को 26 अंकों से हराया। वाराणसी ने झांसी मंडल को 6 के मुकाबले 25 अंकों से हराया।
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता के पहले दिन हैंडबॉल में अयोध्या ने मुरादाबाद को 20 गोलों से हराया, गोरखपुर ने अलीगढ़ को शून्य के मुकाबले 8 गोल से हराया, कानपुर ने प्रयागराज को 15 गोलों से हराया। लखनऊ ने विंध्याचल मंडल को 6 के मुकाबले 25 गोल से हराया। बस्ती ने सहारनपुर को 11 के मुकाबले 17 गोल से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें