फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिनों तक हो सकती बारिश

Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार से मंगलवार तक जिले में मध्यम वर्षा होते रहने का अनुमान है। इससे पानी के अभाव में मुरझाती धान की फसलों को जीवनदान और चार दिनों से उमसभरी गर्मी से जूझ रहे नागरिकों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


वर्षा होने का योग दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से बन रहा है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार, अगले तीन दिनों तक मध्यम वर्षा होने के संकेत हैं। ऐसा हुआ तो फसलों को बहुत फायदा होगा। सूत्रों के अनुसार जिले में अब तक हुई वर्षा नाकाफी कही जा रही है।

मवई खुर्द के किसान श्रीकृष्ण शुक्ल, उछाहपाली के कृष्णचंद्र, पूरे झाऊ के मो. ईदू, डीहपूरे बीरबल के दीनानाथ का कहना है कि अब तक हुई वर्षा से तालाब और पोखरे ठीक से भरे नहीं हैं। एक सप्ताह पूर्व हुई वर्षा से खेत भर गये थे, लेकिन वह पानी कब का सूख गया। धान के खेतों में दर्रे फट गये हैं। दोपहर में धूप लगने पर फसलें मुरझा जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें